KEAM 2023 Entrance Exams Dates Out: केरल प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय (CEE, ) द्वारा केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (केईएएम) परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर देख सकते हैं।
केरल राज्य के शिक्षण संस्थानों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा 17 मई, 2023 को होगी। पहली पारी में फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय का संयुक्त पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लिया जाएगा, जबकि दूसरी पारी में गणित विषय का पेपर दोपहर 2:30 बजे से दोपहर शाम पांच बजे तक होगा।