फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka NEET PG 2022 Counselling: केईए ने नीट पीजी के कार्यक्रम में किया बदलाव, 19 नवंबर तक करें रिपोर्ट

Mon, 14 Nov 2022 10:06 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

Karnataka NEET PG 2022 Counselling: केईए ने नीट पीजी के कार्यक्रम में बदलाव किया है। उम्मीदवार अब 19 नवंबर तक कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
NEET PG 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka NEET PG Counselling: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) के टाइमटेबल में संशोधन किया है। पीजी डेंटल उम्मीदवारों को 13 नवंबर तक वेरिफिकेशन के लिए अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स को जमा करना होगा। पहले डॉक्यूमेंट्स जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर थी।  मेडिकल और डेंटल कोर्स के लिए विकल्पों में संशोधन 15 नवंबर को सुबह 10 बजे तक किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in के माध्यम से विकल्प भर सकते हैं।
विज्ञापन

इस बीच, काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए सीट आवंटन की घोषणा 17 के बजाय 16 नवंबर को सुबह 11 बजे की जाएगी. वहीं फीस का भुगतान 17 नवंबर से 18 नवंबर तक किया जा सकेगा। आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर शाम साढ़े पांच बजे तक है। इस बीच, केईए ने नीट पीजी के लिए योग्यता प्रतिशत कम होने के कारण उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेजों के सत्यापन के संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की। प्रतिशतता कम होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को एक नया पंजीकरण करना होगा और पीजी काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड का आयोजन एमसीसी वेबसाइट पर दिए गए टाइमटेबल के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

 

काउंसलिंग 16 नवंबर तक पूरी करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग 16 नवंबर तक पूरी करने और उसी दिन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को डेटा जमा करने का निर्देश दिया है। प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा काउंसलिंग के दूसरे दौर के समापन पर, नीट-पीजी यानी स्नातकोत्तर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, 2022-23 के लिए मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग के साथ आगे बढ़ सकती है। 

 

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2022: ऐसे भरें विकल्प

सबसे पहले केईए की आधिकारिक वेबसाइट- kea.kar.nic.in पर जाएं।
मेडिकल और डेंटल के लिए 'राउंड 2 ऑप्शन एंट्री लिंक' क्लिक करें।
अपने क्रेडेंशियल जैसे पीजीईटी संख्या संख्या और सुरक्षा कैप्चा दर्ज करें। 
अपने विकल्प चुनें, सेव और सबमिट करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें