KCET Registration 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की ओर से कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2022) के लिए पंजीकरण/आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन का लिंक अब पोर्टल पर एक्टिवेट हो गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in or cetonline.karnataka.gov.in/ugcet पर जाकर कर सकते हैं। इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलेगी।
KCET Registration 2022: कब होगी परीक्षा?
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2022) का आयोजन 16 से लेकर 18 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली जाएगी। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।
- बॉयोलॉजी और गणित विषय की परीक्षा - 16 जून, 2022
- फीजिक्स और केमिस्ट्री विषय की परीक्षा - 17 जून, 2022
- कन्नड़ा भाषा की परीक्षा- 18 जून, 2022
KCET Registration 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन करर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in या cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UGCET -2022 के Registration लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।