फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KARTET 2023: कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां और कैसे करें पंजीकरण

Tue, 18 Jul 2023 06:04 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KARTET 2023: स्कूल शिक्षा विभाग, कर्नाटक ने कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा (KARTET 2023) के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
apply online
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KARTET 2023: स्कूल शिक्षा विभाग, कर्नाटक ने कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा (KARTET 2023) के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Schooleducation.kar.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख  05 अगस्त, 2023 तक है। 

विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा

कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा (KARTET) 2023 03 सितंबर को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड 23 अगस्त से 1 सितंबर 2023 तक डाउनलोड करने के लिए डीएसई कर्नाटक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

शैक्षणिक योग्यता

उच्च प्राथमिक शिक्षक के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और एक साल का बैचलर इन एजुकेशन (बीएड) या दो साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) होना चाहिए।
प्राथमिक शिक्षक के लिए आवेदन करने वालों के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षा या बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बीएलएड) में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
विज्ञापन

KARTET 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Schooleducation.kar.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर KARTET 2023 अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें