फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka SSLC Supplementary Results 2023: कल जारी होगा कर्नाटक 10वीं की पूरक परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Thu, 29 Jun 2023 11:03 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka SSLC Supplementary Results 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) शुक्रवार 30 जून 2023 को सुबह 11 बजे कर्नाटक एसएसएलसी पूरक परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित करेगा।
विज्ञापन
KSEEB, Karnataka SSLC Results 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka SSLC Supplementary Results 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) शुक्रवार 30 जून 2023 को सुबह 11 बजे कर्नाटक एसएसएलसी पूरक परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित करेगा। जो छात्र पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - karresults.nic.in पर देख सकेंगे।

विज्ञापन

कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट 2023 08 मई को लगभग 8.6 लाख उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया था। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.89 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि 2022 में पास प्रतिशत 85.63 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 31 मार्च से 15 अप्रैल तक राज्य भर के 3305 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 8,35,102 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 7,00,619 छात्र सफल हुए। चित्रदुर्ग जिले ने 96.8 प्रतिशत के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया, जबकि यागिर जिले ने 75.49 प्रतिशत के साथ सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया था।

इस साल, KSEEB SSLC 10वीं के रिजल्ट में चार छात्रों ने 625/625 स्कोर किया था। इनमें बेंगलुरु की भूमिका पाई, चिक्काबलापुर के यश गौड़ा, बेलगावी की अनुपमा हिरेहोली और विजयपुरा के भीमनगौड़ा पाटिल शामिल हैं।

 

KSEAB 10वीं पूरक परीक्षा का आयोजन 12 जून से 19 जून 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
 
विज्ञापन

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले कर्नाटक रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर उपलब्ध कर्नाटक एसएसएलसी अनुपूरक परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें