फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka SSLC Admit Card 2023 Out: 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 08 Jun 2023 03:50 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka SSLC Admit Card: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (केएसईएबी) ने सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के लिए कर्नाटक सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (sslc) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka SSLC Supplementary Exam Admit Card Out: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के लिए कर्नाटक सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र एसएसएलसी एडमिट कार्ड 2023 स्कूल लॉगइन की मदद से आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर विजिट कर  डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन





 

कर्नाटक SSLC पूरक परीक्षा 2023 12 से 19 जून तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का परिणाम जुलाई 2023 के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। जो छात्र SSLC कर्नाटक परिणाम 2023 में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे अंकों में सुधार के लिए पूरक परीक्षा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 

स्कूल के प्रधानाध्यापकों को कर्नाटक बोर्ड की वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in के स्कूल लॉगइन के माध्यम से एसएसएलसी हॉल टिकट डाउनलोड करने और छात्रों को वितरित करने का निर्देश दिया गया था। केएसईईबी बोर्ड ने कहा, "यदि कोई विसंगतियां पाई जाती हैं, तो इसे तुरंत बोर्ड की संबंधित निरीक्षण शाखा के शाखा अधिकारियों के ध्यान में लाया जाना चाहिए और इसे समय पर ठीक किया जाना चाहिए।

इसके साथ जिन छात्रों को कर्नाटक एसएसएलसी कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 2023 बिना फोटो के मिला है, उन्हें परीक्षा लिखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने कहा कि इसके लिए स्कूल के प्राचार्य जिम्मेदार होंगे। एसएसएलसी पूरक परीक्षा जून-2023 के अंतिम प्रवेश पत्र में संशोधन के लिए प्रस्ताव भेजने करने वाले बोर्ड अधिकारियों के नाम एवं संबंधित जिलों की जानकारी भी परिपत्र पर उपलब्ध करायी गयी है।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।

  • एसएसएलसी पोर्टल के तहत स्कूल लॉगइन पर क्लिक करें।

  • उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

  • अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें