फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा में एक छात्र मिला कोरोना पॉजिटिव, अब बोर्ड ने उठाया ये कदम

Mon, 29 Jun 2020 03:21 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक सकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड ने 25 जून, 2020 से एसएसएलसी की परीक्षों का आयोजन शुरू कर दिया था। इस परीक्षा में लगभगल 8.5 लाख छात्र-छात्राओं शामिल हो रहे हैं। इन परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य था।

विज्ञापन


एसएसएलसी की परीक्षा का आयोजन सुबह 10.30 से हो रही है। इसके लिए बच्चों को सुबह 7.30 बजें छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति होना होता है। जो छात्र कंटेनमेंट जोन में हैं उन्हें किसी कारणवश परीक्षा न लिख पाने वाले 13 हजार विद्यार्थियों को फिलहाल छूट दी गई है। इन विद्यार्थियों को आगे एक अवसर और दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 27 जून, 2020 को इस परीक्षा में भाग लेने वाला एक छात्र कोरोना पॉजटिव भी पाया गया है। यह छात्र हसन जिले के एक परीक्षा केंद्र में गणित की परीक्षा दे रहा था। इसी के साथ सोमवार हुई माध्यमिक स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) बोर्ड परीक्षा में छात्रों की परीक्षा केंद्र में स्क्रीनिंग भी की गई। एसएसएलसी की ये परीक्षाएं 25 जून से 03 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


    

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें