SSLC परीक्षा-3 का पूरा टाइम टेबल (2025)
| तारीख |
विषय |
| 5 जुलाई |
कन्नड़ (प्रथम भाषा), हिंदी, अंग्रेजी (NCERT), संस्कृत, उर्दू, मराठी, तेलुगु, तमिल |
| 7 जुलाई |
विज्ञान, पॉलिटिकल साइंस, हिंदुस्तानी संगीत, कर्नाटिक संगीत |
| 8 जुलाई |
अंग्रेज़ी, कन्नड़ (द्वितीय भाषा) |
| 9 जुलाई |
गणित, समाजशास्त्र |
| 10 जुलाई |
हिंदी (NCERT), अरबी, कोंकणी, तुलु, NSQF विषय (आईटी, रिटेल, ऑटोमोबाइल, ब्यूटी वेलनेस आदि) |
| 11 जुलाई |
सामाजिक विज्ञान |
| 12 जुलाई |
इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एलिमेंट्स, ANSI ‘C’ प्रोग्रामिंग, अर्थशास्त्र |
परीक्षा का समय और विशेष व्यवस्था
कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा-3 के लिए परीक्षा समय को विभिन्न विषयों के आधार पर निर्धारित किया गया है। कोर विषयों और प्रथम भाषा की परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी, वहीं NSQF विषयों की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। संगीत विषयों जैसे हिंदुस्तानी संगीत और कर्नाटिक संगीत की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 2:00 से 3:45 बजे तक थ्योरी और 3:45 से 5:15 बजे तक प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। इसके अतिरिक्त, जूनियर टेक्निकल स्कूल (JTS) विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 जुलाई 2025 को संबंधित स्कूलों में कराई जाएंगी।
दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष समय
बोर्ड ने दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त समय प्रदान करने की घोषणा की है। जिन परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे है, उनके लिए 60 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। 2 घंटे की परीक्षाओं के लिए 40 मिनट और 1 घंटे 30 मिनट की परीक्षा के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
स्कूलों को निर्देश
बोर्ड ने सभी जिला उपनिदेशकों (प्रशासन) को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार के सभी हाई स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने और छात्रों को इसकी पूरी जानकारी देने को कहें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी छात्रों को समय से परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी मिल सके।