फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka SSLC Exam 3 2025: कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा-3 की समय सारणी जारी, 5 जुलाई से 12 जुलाई तक होंगे एग्जाम

Fri, 13 Jun 2025 08:05 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka SSLC Exam 3 Date Sheet: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड ने एसएसएलसी परीक्ष-3 के लिए आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 5 जुलाई से 12 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka SSLC Exam 3 2025: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने एसएसएलसी (Secondary School Leaving Certificate) परीक्ष-3 के लिए आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है। जो छात्र एसएसएलसी परीक्षा-2 में अनुत्तीर्ण हुए थे या अपने अंक सुधारना चाहते हैं, उनके लिए परीक्षा 5 जुलाई से 12 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो या तो परीक्षा-2 में सफल नहीं हो पाए थे या फिर अपने स्कोर में सुधार चाहते हैं। SSLC परीक्षा-2 का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है, जिसे छात्र karresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

SSLC परीक्षा-3 का पूरा टाइम टेबल (2025)

तारीख विषय
5 जुलाई कन्नड़ (प्रथम भाषा), हिंदी, अंग्रेजी (NCERT), संस्कृत, उर्दू, मराठी, तेलुगु, तमिल
7 जुलाई विज्ञान, पॉलिटिकल साइंस, हिंदुस्तानी संगीत, कर्नाटिक संगीत
8 जुलाई अंग्रेज़ी, कन्नड़ (द्वितीय भाषा)
9 जुलाई गणित, समाजशास्त्र
10 जुलाई हिंदी (NCERT), अरबी, कोंकणी, तुलु, NSQF विषय (आईटी, रिटेल, ऑटोमोबाइल, ब्यूटी वेलनेस आदि)
11 जुलाई सामाजिक विज्ञान
12 जुलाई इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एलिमेंट्स, ANSI ‘C’ प्रोग्रामिंग, अर्थशास्त्र
 

परीक्षा का समय और विशेष व्यवस्था

कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा-3 के लिए परीक्षा समय को विभिन्न विषयों के आधार पर निर्धारित किया गया है। कोर विषयों और प्रथम भाषा की परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी, वहीं NSQF विषयों की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। संगीत विषयों जैसे हिंदुस्तानी संगीत और कर्नाटिक संगीत की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 2:00 से 3:45 बजे तक थ्योरी और 3:45 से 5:15 बजे तक प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। इसके अतिरिक्त, जूनियर टेक्निकल स्कूल (JTS) विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 जुलाई 2025 को संबंधित स्कूलों में कराई जाएंगी।

दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष समय

बोर्ड ने दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त समय प्रदान करने की घोषणा की है। जिन परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे है, उनके लिए 60 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। 2 घंटे की परीक्षाओं के लिए 40 मिनट और 1 घंटे 30 मिनट की परीक्षा के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

स्कूलों को निर्देश

बोर्ड ने सभी जिला उपनिदेशकों (प्रशासन) को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार के सभी हाई स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने और छात्रों को इसकी पूरी जानकारी देने को कहें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी छात्रों को समय से परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें