कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 25 जून यानी आज से शुरू हो रही है। बता दें, ये परीक्षा आज राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। राज्य सरकार ने कक्षा 10वीं परीक्षा के दौरान छात्रों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक सावधानी के साथ परीक्षाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके लिए कई मॉक ड्रिल, निरीक्षण किए गए और केंद्रों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।