फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, साल के अंत में होगी समीक्षा: विशेषज्ञ समिति

Mon, 23 Nov 2020 01:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
school - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कर्नाटक में स्कूल दिसंबर के बाद ही खुलेंगे। सूबे की सरकार द्वारा निर्धारित तकनीकी सलाहकार समिति ने राज्य सरकार को दिसंबर में स्कूल नहीं खोलने की सलाह दी है। समिति का कहना है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में समीक्षा के बाद स्कूलों को फिर से खोलने की तारीखों पर निर्णय लिया जाएगा। इस साल के अंत में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा के बाद ही स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Crack CTET 2020: CTET टॉपर्स के 7 टिप्स से पाएं 130 से अधिक अंक

तकनीकी सलाहकार समिति के अध्यक्षता डॉ एम.के. सुदर्शन का कहना है कि राज्य में वर्तमान परिदृश्य में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में सबसे महत्वपूर्ण है कि इसका फायदा किस तरह से उठाया जाए। उन्होंने कहा कि सूबे में कॉलेजों को फिर से खोल दिया गया है। लेकिन स्कूलों के खुलने की तारीखों पर दिसंबर के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले सूबे की सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने के निर्णय को कई बार स्थगित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए ही इस समिति का गठन किया गया था, जिसका उद्देश्य स्कूलों को फिर से खोलने के उचित समय के बारे में फीडबैक देना था। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों को फिर से खोलने के निर्णय को स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि नासिक में स्कूलों को 4 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसी तरह से पुणे शहर के सभी स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे। यहां पहले स्कूल 23 नवंबर से फिर से खुलने वाले थे, लेकिन अब स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। 13 दिसंबर को समीक्षा बैठक के बाद ही स्कूलों को फिर से खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें