कर्नाटक पीजी आयुष काउंसलिंग 2020
- फोटो : प्रिंट शॉर्ट
Karnataka PG AYUSH Counselling 2020: कर्नाटक पीजी आयुष काउंसलिंग 2020 प्रक्रिया का कल यानी कि 26 जनवरी को आखिरी दिन है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जा रही है। पीजी आयुष काउंसलिंग 2020 के लिए योग्य पात्र कल तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा-कोविड-19 से प्रभावित सिविल सेवा उम्मीदवारों को नहीं दिया जाएगा परीक्षा का अतिरिक्त मौका
आधिकारिक वेबसाइट
kea.kar.nic.in
अभ्यर्थी kea.kar.nic.in के जरिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।कर्नाटक पीजी आयुष 2020 के जरिए उम्मीदवार स्नातकोत्तर आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में प्रवेश ले सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता मानदंड की जांच अवश्य करें। आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशानिर्देशों और सरकार के निर्देशों के अनुसार, पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा में प्रवेश के लिए AIAPGET-2020 क्वालिफाई व एलिजिबल उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाता है। प्राइवेट आयुर्वेद, यूनानी और हॉम्योपैथी कॉलेजों में सीटों का आवंटन अखिल भारतीय कोटा 15 फीसदी के हिसाब से अलॉटमेंट होगा।
इसे भी पढ़ें-आज जारी होगा AP EAMCET सेकेंड फेज अलॉटमेंट रिजल्ट 2020, ऐसे कर सकेंगे चेक
अभ्यर्थी आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं। यहां उनको ‘PG AYUSH-2020 Online Application’ पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन टैब खुल जाएगा। जहां अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर उसे सबमिट कर सकते हैं। अभ्यर्थी लॉग इन होकर अपना आवेदन फॉर्म भरकर व डॉक्यूमेंट अपलॉड करके एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट का लिंक