कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने नीट पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। जिसका फायदा उम्मीदवारों को अब मिल सकेगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 25 अक्टूबर 2022 तक है। बता दें कि समय सीमा बढ़ाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबित, छात्रों को तकनीकी त्रुटियों और गड़बड़ियों का सामना करना पड़ रहा था। एक अलग अधिसूचना में KEA ने कहा कि पात्र उम्मीदवारों के लिए कर्नाटक भाषा की परीक्षा 21 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
Karnataka NEET UG Counselling 2022: छात्र ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
- इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -kea.kar.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए UGNEET (मेडिकल / डेंटल / आयुष) 2022 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को खुद पंजीकरण कर फिर क्रेडेंशियल्स दर्ज करने के बाद लॉग इन करना चाहिए।
- उम्मीदवारों को विवरण भरकर शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अब आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन का एक प्रिंटआउट रख लें।
Karnataka NEET UG Counselling 2022: कर्नाटक नीट यूजी 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑनलाइन पंजीकरण करें।
- फॉर्म शुल्क जमा करें।
- विशेष श्रेणी प्रमाणपत्र जमा करें।
- पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा परीक्षा।
- कर्नाटक के उम्मीदवार अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए अपलोड करें।
- गैर-कर्नाटक उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन के लिए
- नई घोषणा के तहत एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है, "UGNEET-2022 की तारीख 25-10-2022 को शाम साढ़े पांच बजे तक बढ़ा दी गई है। जिससे कि पंजीकरण और भुगतान हो सके। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। जिससे कि वे आसानी से आवेदन कर सकें।