Karnataka NEET PG Counselling 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) द्वारा डेंटल प्रवेश के लिए कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग 2022 की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आज जरूरी दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख है। केईए ने पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय में सेवारत डॉक्टरों द्वारा दायर एक याचिका के कारण कर्नाटक NEET PG काउंसलिंग को रोक दिया था। हालांकि, 20 अक्टूबर, 2022 को सुनवाई के बाद केईए ने कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग के लिए एक संशोधित कार्यक्रम जारी किया और पीजी डेंटल प्रवेश के लिए प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का फैसला किया।
Karnataka NEET PG Counselling 2022: केईए आरक्षण के लिए एक नया कोटा
कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केईए अब आरक्षण के लिए एक नया कोटा और सीट मैट्रिक्स जारी करने की दिशा में काम कर रहा है। केईए ने 9 अक्टूबर, 2022 को चिकित्सा शिक्षा निदेशक द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स को भी रद्द कर दिया, जिसने सेवारत डॉक्टरों के लिए आरक्षण को 30 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।
Karnataka NEET PG Counselling 2022: यहां देखे शेड्यूल
संशोधित KEA NEET PG डेंटल काउंसलिंग 2022 के अनुसार सीट आवंटित उम्मीदवारों द्वारा विकल्प चुनने की सुविधा 23 अक्तूबर से शुरू हुई थी। च्वाइस 1 और 2 के उम्मीदवार 25 से 28 अक्तूबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर फीस का भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद छात्रों को सत्यापन के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे। च्वाइस 1 के उम्मीदवारों को 27 से 28 अक्तूबर 2022 के बीच सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्रवेश आदेश जमा करना होगा। च्वाइस 1 के उम्मीदवारों को 29 अक्तूबर 2022 को शाम 5:30 बजे से पहले आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।