Karnataka NEET Counselling 2021 संशोधित तिथियां
- पंजीकरण की पुरानी समय सीमा : 22 दिसंबर, 2021
- UG NEET के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि और शुल्क का भुगतान (नई तिथि) : 27 दिसंबर, 2021, शाम 5 बजे तक
- केईए की वेबसाइट से सत्यापन पर्ची को डाउनलोड करना : 28 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2021
इससे पहले, समय सीमा आज - 22 दिसंबर, 2021 और उससे पहले, यह 17 दिसंबर, 2021 थी। इस पर आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, यूजी नीट 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने और आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 27.12.2021 तक शाम 5:00 बजे तक बढ़ा दिया गया है।
Karnataka NEET Counselling 2021 आवेदन करने के लिए लिंक
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केईए बाद में किसी को भी अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव करने की अनुमति नहीं देगा। इसलिए, UG NEET के लिए आवेदन करने से पहले सभी विवरणों को क्रॉस-चेक करने की सलाह दी जाती है। आवेदन शुल्क का भुगतान अनिवार्य है क्योंकि इसके बिना फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कर्नाटक नीट काउंसलिंग 2021 का आवेदन शुल्क
कर्नाटक नीट काउंसलिंग 2021 के नियमों के लिए पंजीकरण शुल्क देय होगा। जहां एससी / एसटी / कैट -1 / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है, वहीं सामान्य / 2ए / 2बी / 3ए / 3बी उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये और एनआरआई / ओसीआई / पीआईओ / विदेशी नागरिकों के उम्मीदवारों के लिए 2,000 रुपये तय किया गया है। अन्य तिथियों के बारे में समय आने पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार नए बदलावों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।