KCET 2022 जानिए कब-क्या होगा?
उम्मीदवार जो केसीईटी राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम में शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे, वे 28 से 30 अक्तूबर, शाम 04 बजे तक अपनी पसंद फ्रीज या फ्लोट का प्रयोग कर सकते हैं। इससे पहले योग्य उम्मीदवार शुल्क का भुगतान कर सकते हैं और 29 अक्तूबर से 02 नवंबर, 2022 के बीच प्रवेश आदेश डाउनलोड कर सकते हैं। आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 03 नवंबर, शाम 5:30 बजे है।