फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 17 नवंबर से खुलेंगे डिग्री और इंजीनियरिंग कॉलेज, एसओपी तैयार

Tue, 10 Nov 2020 11:17 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कर्नाटक में 17 नवंबर से डिग्री, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कॉलेजों को खोला जाएगा। इससे पहले एसओपी तैयार हो गई है। सूबे के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को खोलने के मद्देनजर यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार एसओपी तैयार की है। सूबे के उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री  डॉ सीएन अश्वत्थ नारायण का कहना है कि ऑफ-लाइन कक्षाओं की शुरुआत को सक्षम करने के लिए तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MHT CET Answer Key 2020: आज जारी होगी उत्तर कुंजी, 12 नवंबर तक कर सकेंगे आपत्ति दर्ज

 

विज्ञापन

इस एसओपी के तहत अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए अलग दिशा-निर्देश और प्रथम और द्वितीय-वर्ष के छात्रों के लिए अलग दिशा-निर्देश तय किए गए हैं।  स्नातकोत्तर और अंतिम वर्ष के छात्र जो कक्षाओं में आना चाहते हैं, उनको अपने अभिभावकों की सहमति वाला हस्ताक्षर लैटर लाना होगा। कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के तहत होगा।  स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार छात्रों की कुल संख्या और कक्षाओं की उपलब्ध कुल संख्या को ध्यान में रखकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा।

अगर आवश्यकता पड़ती है तो शिक्षण, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट कक्षाओं के लिए शिफ्ट सिस्टम बनाया जाएगा। जो छात्र फिजिकल तौर पर कक्षाएं नहीं लेना चाहते हैं उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं लेनी की सुविधा होगी। ऑनलाइन कक्षाएं लेने वाले छात्र कैंपस स्थित हॉस्टल में रह सकते हैं। इनके अलावा एसओपी में इमारतों की सफाई, प्रवेश द्वार, फर्नीचर, सफाईकर्मियों और शिक्षकों के लिए दिशा-निर्देश शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें