मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
कर्नाटक द्वितीय प्री यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (2nd PUC) की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्कूल का नाम और जिला कोड दर्ज होगा। इसके अलावा माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक, और पास/फेल की स्थिति भी दी जाएगी।
पास होने के लिए जरूरी अंक
छात्रों को हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 24 अंक थ्योरी में और 11 अंक प्रैक्टिकल में लाने होंगे। साथ ही कुल मिलाकर 35% अंक हासिल करना अनिवार्य है।
वेबसाइट से रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘PUC II Exam 1 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/हॉल टिकट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
डिजिटल भीड़ से बचने के लिए छात्र DigiLocker का उपयोग कर सकते हैं:
- DigiLocker एप या वेबसाइट पर जाएं।
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
- Education and Learning सेक्शन में जाएं।
- KSEAB को चुनें।
- Class 12 (2nd PUC) मार्कशीट पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
उमंग एप से रिजल्ट कैसे देखें?
उमंग (UMANG) एप के जरिए भी रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है:
- उमंग एप डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- केएसईएबी (KSEAB) सेवाओं को सर्च करें।
- 2nd PUC Result 2026 वाला लिंक चुनें।
- रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- रिजल्ट देखें और मार्कशीट सेव करें।