Karnataka 2nd PUC नौ मार्च से 29 मार्च तक हुई थी परीक्षा
कर्नाटक पीयूसी परीक्षा नौ मार्च से 29 मार्च, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सभी दिन सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कर्नाटक पीयूसी II परीक्षा के लिए लगभग सात लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार केएसईएबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।