फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka 2nd PUC Exams 2023: कल से शुरू होगी कर्नाटक सेकंड पीयूसी परीक्षा, इन दिशा-निर्देशों का करें पालन

Wed, 08 Mar 2023 04:26 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka 2nd PUC Exams: कर्नाटक सेकंड पीयूसी परीक्षा कल यानी 09 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। परीक्षा का टाइम-टेबल पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka 2nd PUC Exams 2023: कर्नाटक सेकंड पीयूसी परीक्षा 2023 कल यानी 09 मार्च, 2023 से शुरू होने वाली है। परीक्षा नौ मार्च से 29 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। कर्नाटक सेकंड पीयूसी छात्र अपनी परीक्षा के लिए बीएमटीसी के तहत मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। 

विज्ञापन

 

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री, बीसी नागेश ने ट्वीट कर सेकंड पीयूसी फाइनल परीक्षा के टाइम-टेबल 2023 को जारी करने की जानकारी दी थी। बीसी नागेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सेकंड पीयूसी वार्षिक परीक्षा का फाइनल टाइम-टेबल शेयर भी किया था। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री, बीसी नागेश ने कहा कि महिला छात्रों को परीक्षा केंद्रों में हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


 

प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए हॉल टिकट पहले ही जारी कर दिया है। छात्रों को परीक्षा के लिए उपस्थित होने से पहले अपना हॉल टिकट अपने परीक्षा केंद्रों पर ले जाना चाहिए।
 

छात्रों को मुफ्त बस सेवा

बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) ने घोषणा की है कि वह छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा प्रदान करेगा। बसें छात्रों को उनके आवास से संबंधित कॉलेजों तक आने-जाने में मदद करेंगी। बीएमटीसी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा के लिए मुफ्त और रियायती पास जारी करेगा। छात्र अपने पीयूसी हॉल टिकट दिखाकर इन मुफ्त पासों का लाभ उठा सकेंगे। परिवहन निगम ने आगे कहा कि ये बस सेवाएं परीक्षा के सभी दिनों में उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

हिजाब पहनने की नहीं मिलेगी अनुमति

पीयूसी परीक्षा से पहले, राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने भी कहा कि छात्रों को हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए, नागेश ने कहा कि छात्रों को ड्रेस में रहते हुए अपनी परीक्षा देनी होती है और हिजाब को ड्रेस के रूप में नहीं गिना जाता है। कोई भी छात्र जो अपनी परीक्षा के लिए हिजाब पहनता है, उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर पीयूसी के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दूसरी पीयूसी परीक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति मांगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें