फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2026: इजीनियरिंग दाखिले के लिए चौथे राउंड का सीट आवंटन जारी, 13 जुलाई तक करना होगा यह काम

Fri, 10 Jul 2026 06:38 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग के चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। अब छात्रों के सामने फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड जैसे विकल्प हैं। सीट बचानी है या बेहतर कॉलेज और ब्रांच का इंतजार करना है, फैसला 13 जुलाई शाम 5 बजे तक करना होगा।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Counselling 2026: इंजीनियरिंग दाखिले की कतार में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग के चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कब तक करनी होगी रिपोर्टिंग?

जिन छात्रों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 13 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग, दस्तावेज अपलोड और सीट स्वीकार शुल्क जमा करना होगा।

किन संस्थानों में दाखिले के लिए हो रही है काउंसलिंग?

जोसा काउंसलिंग देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में बीटेक प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT)
  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)
  • सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTI)

सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को क्या करना होगा?

चौथे राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। ऐसा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।
  • 13 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • सीट स्वीकार शुल्क जमा करना होगा।
  • निर्धारित समय के भीतर प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

Freeze, Float और Slide विकल्प क्या हैं?

जोसा उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार अलग-अलग विकल्प चुनने की सुविधा देता है।
  • Freeze: आवंटित कॉलेज और शाखा से संतुष्ट उम्मीदवार यह विकल्प चुन सकते हैं।
  • Float: बेहतर कॉलेज की उम्मीद रखने वाले उम्मीदवार यह विकल्प चुन सकते हैं।
  • Slide: उसी संस्थान में बेहतर शाखा पाने के इच्छुक उम्मीदवार इस विकल्प का चयन कर सकते हैं।

सीट स्वीकार शुल्क कितना है?

जोसा ने अलग-अलग वर्गों के लिए अलग सीट स्वीकृति शुल्क निर्धारित किया है।
 
श्रेणी शुल्क
SC, ST और PwD श्रेणी के उम्मीदवार 15,000 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवार 35,000 रुपये
 

अंतिम राउंड का रिजल्ट कब आएगा?

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार जोसा काउंसलिंग 2026 के अंतिम राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 16 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। अंतिम राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा।
  • अंतिम सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 16 जुलाई 2026, शाम 5 बजे
  • संस्थान में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026, शाम 5 बजे
विज्ञापन

रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?

उम्मीदवार अपने जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "View Round 4 Seat Allocation Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें।
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें