फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2026: इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए राउंड-1 का मॉक सीट आवंटन जारी, 11 जून तक बदलें चॉइस फिलिंग

Mon, 08 Jun 2026 03:51 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Round 1 Mock Seat Allotment: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने पहले राउंड का मॉक सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपनी संभावित सीट देख सकते हैं और 11 जून तक चॉइस में बदलाव कर सकते हैं। दूसरे राउंड के लिए मॉक सीट आवंटन 10 जून को जारी होगा, जबकि पहला वास्तविक सीट आवंटन 13 जून को होगा।
 
विज्ञापन
JoSAA Counselling 2026 - फोटो : josaa.admissions.nic.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Round 1 Mock Seat Allotment: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज 8 जून 2026 को राउंड-1 का मॉक सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 7 जून शाम 8 बजे तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी करके अपनी पसंद को सेव किया था, वे अब जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना संभावित सीट आवंटन देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह वास्तविक सीट आवंटन नहीं है, बल्कि काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले आयोजित किया जाने वाला एक ट्रायल आवंटन है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को यह समझने का मौका देना है कि उनकी वर्तमान चॉइस, जेईई रैंक, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर उन्हें कौन सा संस्थान और ब्रांच मिल सकती है।

उम्मीदवार अभी भी बदल सकते हैं अपनी चॉइस

मॉक आवंटन देखने के बाद उम्मीदवारों के पास अपनी चॉइस में संशोधन करने का अवसर है। वे-
  • पसंदीदा कॉलेजों और ब्रांचों का क्रम बदल सकते हैं।
  • नई चॉइस जोड़ सकते हैं।
  • अनचाही चॉइस हटा सकते हैं।
  • संभावित कटऑफ और करियर लक्ष्यों के अनुसार प्राथमिकताएं तय कर सकते हैं।

10 जून को जारी होगा दूसरे राउंड का मॉक सीट आवंटन

जो उम्मीदवार 9 जून 2026 शाम 5 बजे तक अपनी चॉइस सेव या संशोधित करेंगे, उन्हें दूसरे राउंड में शामिल किया जाएगा। दूसरे राउंड का मॉक सीट आवंटन परिणाम 10 जून 2026 को जारी किया जाएगा। दोनों मॉक आवंटन चरण पूरे होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम चॉइस के आधार पर वास्तविक सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी।

नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां

 
कार्यक्रम तिथि
राउंड-1 मॉक सीट आवंटन  8 जून 2026
राउंड-2 मॉक सीट आवंटन  10 जून 2026
चॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 जून 2026
राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम 13 जून 2026

क्या होता है Mock Seat Allotment?

जोसा द्वारा जारी मॉक सीट आवंटन उम्मीदवारों को संभावित प्रवेश की स्थिति का आकलन करने में मदद करता है। इसके आधार पर छात्र यह तय कर सकते हैं कि वे वर्तमान विकल्पों से संतुष्ट हैं या फिर बेहतर कॉलेज और ब्रांच पाने के लिए अपनी चॉइस में बदलाव करना चाहते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मॉक आवंटन किसी भी उम्मीदवार की सीट फाइनल नहीं करता। छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की सूची में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

67 हजार से अधिक सीटों पर होगा दाखिला

जोसा काउंसलिंग के माध्यम से इस वर्ष देशभर के IITs, NITs, IIITs और GFTIs में 67,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यही कारण है कि मॉक सीट आवंटन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे उन्हें वास्तविक काउंसलिंग से पहले अपनी रणनीति सुधारने का मौका मिलता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मॉक आवंटन के आधार पर अपनी चॉइस का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करें और जरूरत पड़ने पर 11 जून से पहले उसमें बदलाव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें