फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT NIT Admission: आवंटित सीट पर रिपोर्टिंग से चूके तो होंगे बाहर, एक्सपर्ट से समझें काउंसलिंग की बारीकियां

Fri, 30 Jun 2023 05:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT NIT Admission: विद्यार्थी जिन्हें प्रथम राउंड सीट आवंटन में किसी भी कॉलेज का सीट आवंटन हुआ है, उन्हें 30 जून से 04 जुलाई के मध्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। आवंटित सीट पर रिपोर्टिंग से चूके तो होंगे बाहर, यहां एक्सपर्ट से समझें काउंसलिंग की बारीकियां ...
विज्ञापन
Engineering Admission Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Counselling IIT NIT IIIT GFTI Admission 2023: देश के आईआईटी-एनआईटी, ट्रिपल आईटी व जीएफटीआई मिलाकर कुल 116 कॉलेजों की 57,152 सीटों के लिए जोसा द्वारा ज्वॉइंट काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। इसमें 23 आईआईटी की 17385 सीटें, 32 एनआईटी की 23954 सीटें, 26 ट्रिपल आईटी की 7746 सीटें एवं 33 जीएफटीआई की 8067 सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन

इस ज्वॉइंट काउंसलिंग का प्रथम राउंड का सीट आवंटन 30 जून को किया गया। विद्यार्थी जिन्हें प्रथम राउंड सीट आवंटन में किसी भी कॉलेज का सीट आवंटन हुआ है, उन्हें 30 जून से 04 जुलाई के मध्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। 

JoSAA Counselling ऑनलाइन रिपोर्टिंग न करने पर हो जाएंगे बाहर

करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउण्ड में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट असेपप्टेन्स फीस जमा करना आवश्यक है, अन्यथा वे आगे की काउंसलिंग राउंड से बाहर हो जाएंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग के समय फ्रीज, फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प चुनकर सीट असेपप्टेन्स फीस जमा करवानी होगी। यह फीस सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी के लिए 40 हजार रुपये, एससी-एसटी व शारीरिक विंकलांग विद्यार्थियों के लिए 20 हजार रुपये रखी गई है। 
 

JoSAA Counselling सीट असेपप्टेन्स फीस जमा करवाने के बाद क्या?

सीट असेपप्टेन्स फीस जमा करवाने के उपरांत विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों को स्केन कर अपलोड करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में विद्यार्थी को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंक तालिका, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज, मेडिकल सर्टिफिकेट, कैंसिल चेक कॉपी, जेईई मेन या एडवांस्ड का प्रवेश पत्र स्केन कर अपलोड करना होगा। ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों को कैटेगिरी दस्तावेज एक अप्रैल, 2023 के बाद का स्कैन कर अपलोड करना होगा। 

अपलोड किए गए दस्तावेजों का जोसा वेरिफिकेशन अथॉरिटी द्वारा वेरिफिकेशन होने के उपरांत ही आवंटित सीट कंफर्म की जाएगी। विद्यार्थियों को पांच जुलाई तक दस्तावेजों में कमी की सूचना मिलने पर उनका रिस्पॉन्स देकर कमी पूरी करनी होगी, अन्यथा उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी।

 

JoSAA Counselling विकल्पों का मतलब समझें विद्यार्थी

आहूजा के अनुसार विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में फ्रीज, फ्लॉट व स्लाइड का विकल्प दिया जाएगा। यदि विद्यार्थी प्रथम राउंड में आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और आगे के राउंड की काउंसलिंग में भाग नहीं लेना चाहता है तो फ्रीज विकल्प को चुन सकता है। साथ ही वह विद्यार्थी जो आगे की काउंसलिंग में भी भाग लेना चाहते हैं, उन्हें फ्लॉट एवं स्लाइड का विकल्प चुनना होगा।

फ्लॉट विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज के ऊपर च्वॉइस फिलिंग के दौरान कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई किसी भी कॉलेज की ब्रांच में अपवर्ड मूवमेंट का एवं स्लाइड विकल्प द्वारा विद्यार्थी को उसकी मिली हुई कॉलेज के ऊपर कॉलेज वरीयता सूची में भरी हुई उसी कॉलेज की ब्रांच में अपवर्ड मूवमेंट का मौका मिलेगा।

 

JoSAA Counselling स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी प्रूफ में देनी होगी 12वीं की मार्कशीट

एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया की ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जोसा काउंसलिंग में एनआईटी कॉलेजों के विकल्प भरे हैं, उन्हें स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी प्रूफ के तौर पर 12वीं बोर्ड का पास सर्टिफिकेट या मार्कशीट स्कैन कर अपलोड करनी होगी। केवल आईआईटी की कॉलेज च्वॉइस भरने वाले विद्यार्थियों को स्टेट ऑफ एलिजिबिलिटी प्रूफ देने की आवश्यक्ता नहीं है। जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउंड में कॉलेज का आवंटन नहीं हुआ है। उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग व सीट असेप्टेंस फीस जमा करने की आवश्यक्ता नहीं हैं। उन्हें आगे की काउंसलिंग का इंतजार करना होगा।
 

यह भी पढ़ें : JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम जारी, अब छात्रों के पास हैं ये तीन विकल्प 

JoSAA Counselling 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

JoSAA Counselling ओपन से हुआ पहला अलॉटमेंट

जोसा काउंसलिंग के दौरान प्रथम राउण्ड के सीट आवंटन में सभी विद्यार्थियां को उनकी भरी हुई कॉलेज प्राथमिकता सूची में से कॉलेज सीट का आवंटन सर्वप्रथम ओपन रैंक के आधार पर किया गया है। ओपन से सीट नहीं मिलने की स्थिति में उनकी कैटेगिरी रैंक के आधार पर सीट का आवंटन किया गया है।

 

JoSAA Counselling 20 प्रतिशत फीमेल पूल आवंटन से लड़कियों को फायदा

आहूजा ने बताया कि इस वर्ष जोसा काउंसलिंग में लड़कियों को सुपर न्यूमेरेरी सीटें मिलाकर 20 प्रतिशत फीमेल पूल से सीटें आवंटित की गई। जिससे पीछे की रैंक वाली लड़कियों को भी अपने द्वारा भरी हुई कॉलेज ब्रांच वरीयता सूची के अनुसार शीर्ष आईआईटी-एनआईटी की कोर ब्रांचों को चुनने का अवसर प्राप्त हुआ है।

 

JoSAA Counselling इन विद्यार्थियों को देनी होगी एप्लीकेशन मय अंडरटेकिंग

ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जेईई मेन व एडवांस्ड आवेदन के दौरान अपनी कैटेगिरी ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस भरी हुई है लेकिन विद्यार्थी एक अप्रैल, 2023 के बाद का प्रमाण पत्र देने के लिए सक्षम नहीं है, तो उन्हें जनरल कैटेगिरी में जाने के लिए उन्हें स्वयं एक एप्लिकेशन मय अंडरटेकिंग लिखकर कैटेगिरी सर्टिफिकेट कॉलम में अपलोड करना होगा। इन विद्यार्थियों की आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी एवं इन्हें काउंसलिंग में आगे के राउंड में जनरल कैटेगिरी से सीट प्राप्त की जाएगी। इस वर्ष अलग से इस सन्दर्भ में कोई अंडरटेकिंग का फॉर्मेट नहीं दिया गया हैं।

 

विज्ञापन

JAC Counselling का भी पहला आवंटन जारी

अमित आहूजा ने बताया की देश के शीर्ष संस्थान दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू), नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) ट्रिपल आईटी दिल्ली, आईजीटीयूडब्ल्यू  एवं डीकेइयू की कुल 6372 सीटों के लिए जेक काउंसलिंग चल रही है इस काउन्सलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया है। 
विद्यार्थी जिन्हें पहले राउंड में सीट आवंटित हुई है उन्हें सर्वप्रथम सीट एक्सेप्टेंस फीस 95 हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी। उसके बाद स्टूडेंट्स को दिए गए शेडूल के अनुसार आवंटित कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग कर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करवाके अपनी मिली सीट कंफर्म करनी होगी।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें