14 जुलाई तक करें आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट
उम्मीदवारों को जोसा 5वें राउंड का परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने जेईई मेन 2025 आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, छात्र 14 जुलाई तक आवंटित कॉलेजों में ऑनलाइन रिपोर्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन रिपोर्टिंग में शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड करना और उम्मीदवारों द्वारा प्रश्नों के उत्तर देना शामिल होगा। प्रश्नों के उत्तर देने की अंतिम तिथि केवल 14 जुलाई है।
सीट वापसी की प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू होगी। अभ्यर्थी 14 जुलाई तक अपनी सीट वापस ले सकेंगे या काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर निकल सकेंगे।
अब क्या करना होगा?
जिन भी उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट आवंटित की गई है, उन्हें निम्नलिखित विकल्पों में से एक का चयन करना होगा:
- फ्रीज: यदि अभ्यर्थी आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और काउंसलिंग के आगे के चरणों में भाग नहीं लेना चाहते हैं।
- फ्लोट: यदि अभ्यर्थी आवंटित सीट को स्वीकार करना चाहते हैं, लेकिन आगे के राउंड में उच्च वरीयता विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
- स्लाइड: यदि अभ्यर्थी वर्तमान सीट को स्वीकार करते हैं, लेकिन यदि बाद में सीट उपलब्ध हो जाती है तो उसी संस्थान में उच्चतर पसंदीदा शैक्षणिक कार्यक्रम में जाने के लिए तैयार हैं।
ऐसे चेक करें सीट आवंटन परिणाम
सीट आवंटन परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, 'राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई मेन आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीट आवंटन आदेश प्रदर्शित किया जाएगा।
- अपनी आवंटन स्थिति जांचें और आगे की कार्रवाई के लिए आगे बढ़ें।