JoSAA Counseling Round 2 Seat Allotment 2025: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की ओर से आज, 25 जून को शाम 5 बजे जोसा काउंसलिंग 2025 राउंड-2 के सीट आवंटन की घोषणा की जाएगी। जो भी उम्मीदवार दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in. के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम देख सकेंगे। उम्मीदवारों को अपनी आवंटित सीटों की पुष्टि करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
उम्मीदवार जेईई स्कोर के आधार पर टॉप आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आई टी और अन्य GTI में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उनकी जेईई रैंक, मेरिट सूची, वरीयता, श्रेणी और सीट उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।