JoSAA Counselling फ्लोट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड को फ्रीज में बदलने का मौका
वहीं, ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी फ्लोट व स्लाइड विकल्प को चुना है वे फ्लोट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा के अनुसार, विद्यार्थी प्रथम राउंड काउंसलिंग की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में मंगलवार, चार जुलाई को शाम पांच बजे तक अपने काउंसलिंग विकल्प में बदलाव कर सकते है। हालांकि, सभी विद्यार्थियों को प्रत्येक राउंड में आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पूर्व में चुने हुए काउंसलिंग विकल्पों को बदलने का अवसर एक दिए गए निर्धारित समय तक मिलता रहेगा।
JoSAA Counselling यहां जानें फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड का मतलब
फ्रीज : उम्मीदवार आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और आगे के सीट आवंटन राउंड में भाग नहीं लेना चाहते हैं।
फ्लोट : उम्मीदवार आवंटित सीट स्वीकार करते हैं लेकिन बाद के राउंड में उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों पर विचार करने के लिए तैयार हैं।
स्लाइड : उम्मीदवार वर्तमान सीट स्वीकार करते हैं, लेकिन बाद के दौर में उपलब्ध होने पर उसी संस्थान के भीतर एक उच्च-वरीयता प्राप्त शैक्षणिक कार्यक्रम में स्विच करने के इच्छुक हैं।
IIT NIT Admission 2023: वेरिफिकेशन में देरी से सीट कंफर्मेशन अटके
वहीं, आहूजा के अनुसार, कई विद्यार्थियों ने बताया कि जोसा काउंसलिंग में ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपनी आवंटित सीट के लिए तीनों स्टेप पूरे करने के बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में जोसा द्वारा दो से ज्यादा दिन का समय लिया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थी अपने वेरिफिकेशन के बाद सीट कंफर्मेशन के प्रोसेस के पूरा होने को लेकर असमंजस में हैं।
IIT NIT Admission 2023: सीट असेप्टेंस फीस जमा करवाना अनिवार्य
इसके साथ ही जोसा द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों को अपनी आवंटित सीट के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट असेप्टेंस फीस जमा करवाना अनिवार्य है, अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी। यदि विद्यार्थी एक बार फीस जमा कर चुका है और उसका फीस पेंडिंग है तो वह दोबारा फीस का भुगतान कर सकता है, जिसे बाद में जोसा द्वारा जांच कर उसकी अतिरिक्त फीस लौटा दी जाएगी।