करिअर काउंसलर अमित आहूजा के अनुसार , ऑनलाइन रिपोर्टिंग में जोसा द्वारा विद्यार्थियों को अपलोड किए गए दस्तावेजों में त्रुटि पाए जाने पर विद्यार्थियों को क्वेरी के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। विशेष ध्यान रखने की बात यह है की स्टूडेंट्स को मिली सीट के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग में तीनों स्टेप पूर्ण करने के बाद अपनी आवंटित सीट का कंफर्मेशन लेकर प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर अवश्य डाउनलोड करना चाहिए और अपनी मिली सीट के कंफर्मेशन की संतुष्टि करनी चाहिए।
साथ ही यदि स्टूडेंट्स को अपलोड किए गए, दस्तावेजों में त्रुटि पाए जाने पर आई क्वेरी का रिस्पॉन्स देकर अपनी आवंटित सीट कंफर्म करनी होगी अन्यथा उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी और वह जोसा काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में आई क्वेरी का रिस्पॉन्स शाम पांच बजे तक देना अनिवार्य है। द्वितीय राउंड का सीट आवंटन छह जुलाई को जारी किया जाएगा।