एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किया गया है, इसे डाक से नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से जारी किया जाता है और यह पात्रता की अंतिम स्वीकृति नहीं है।
एडमिट कार्ड पर लिखी किसी भी जानकारी में काट-छांट या बदलाव न करें। परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों में उम्मीदवारों की पात्रता की दोबारा जांच की जाएगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना न भूलें।