वर्तमान समय में इंजीनियरिंग व मेडिकल बेहतर करियर के लिए युवाओं की पहली पसंद हैं।अच्छी सैलरी, नौकरी में स्थायित्व आदि कुछ ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु हैं जिनकी वजह से युवा इन करियर विकल्पों की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं। इसीलिए हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग व मेडिकल के लिए आवश्यक प्रवेश परीक्षा JEE व NEET के लिए आवेदन करते हैं। जिनमें से कुछ ही मेधावी छात्रों को सफलता मिलती है। JEE व NEET निश्चित तौर पर देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक हैं। जिनके लिए छात्र कई साल पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं लेकिन अक्सर ही तैयारी करने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों को सही कोचिंग के चयन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
JEE व NEET की तैयारी के लिए सही कोचिंग का चयन बहुत महत्वपूर्ण है। अक्सर देखा गया है कि सही मार्गदर्शन के अभाव में कड़ी मेहनत के बावजूद भी JEE व NEET में छात्रों का चयन नहीं होता है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए safalta.com व माई ई-गुरू ‘JEE व NEET के लिए सही ऑनलाइन कोचिंग व शिक्षक का चयन कैसे करें?’ विषय पर एक खास वेबिनार का आयोजन कर रहे हैं।जिसमें safalta.com व माई ई-गुरू के एक्सपर्ट तैयारी से जुड़े आपके सारे डाउट्स क्लीयर करेंगे।
माईई-गुरू के फाउंडर व पिछले एक दशक से भी लम्बे समय से तैयारी करा रहे अमित गुप्ता सर इस वेबिनार के मुख्य वक्ता रहेंगे। इन्होंने अब तक कई छात्रों को JEE व NEET परीक्षाओं में सफलता दिलाई है। बेहद कम कीमतों में छात्रों की तैयारी कराने के उद्देश्य से अमित गुप्ता सर ने कोटा के 35 बेहतरीन शिक्षकों के साथ माई ई-गुरू की स्थापना की जो कि वर्तमान समय में देश का अग्रणी शिक्षण संस्थान है।
इनके अलावा शिक्षण की दुनिया के और भी कई एक्सपर्ट्स इस वेबिनार के द्वारा आपका मार्गदर्शन करेंगे। यह वेबिनार 8वीं से 12वीं तक के छात्रों, JEE व NEET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, व उनके अभिभावकों के लिए बेहद खास है। इसके द्वारा उनकी तैयारी, करियर व सही कोचिंग संस्थान के चुनाव से जुड़े सारे सवालों का उत्तर दिया जाएगा। इस वेबिनार का आयोजन 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की आप भी जुड़ें इस खास वेबिनार से और JEE व NEET की तैयारी से जुड़े अपने सारे डाउट्स को क्लीयर करें। इस वेबिनार से जुड़ने के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/FTh3RkREgnAfVpwk7