किसके लिए है वह कोर्स
12वीं के बाद छात्र ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इसमें संकाय संबंधी बाध्यता नहीं है। कला पृष्ठभूमि वाले छात्रों को इस कोर्स की पढ़ाई में काफी मदद मिलती है।
कुछ महत्वपूर्ण कोर्स
बैचलर ऑफ एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया तीन साल का डिग्री प्रोग्राम है, जिसमें आप 2डी व 3डी एनिमेशन, वीएफएक्स, ग्राफिक डिजाइन व वीडियो एडिटिंग आदि का व्यापक ज्ञान पा सकते हैं। इसके अलावा, आप बैचलर इन एनिमेशन, बीए इन मल्टीमीडिया, एमए इन मल्टीमीडिया, सर्टिफिकेट इन 3डी स्टूडियो मैक्स, सर्टिफिकेट इन माया, डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट एनिमेशन, डिप्लोमा इन क्लासिकल एनिमेशन और पीजी डिप्लोमा इन ग्राफिक एंड एनिमेशन जैसे कोर्स भी कर सकते हैं।
यहां मिलेंगे अवसर
आप फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री, वीडियो गेम्स, मोबाइल एप्स, एडवरटाइजिंग व डिजिटल मीडिया ब्रांड्स, शिक्षा स्वास्थ्य तथा आकिटेक्चर सेक्टर में अवसरों की तलाश कर सकते हैं। हालांकि, आपको रंग, आकार व अनुपात की अच्छी समझ होनी चाहिए।
कैसे करें संस्थान का चयन
संस्थान चुनते वक्त संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के साथ प्लेसमेंट रिकॉर्ड, अध्यापकों के पढ़ाने के तरीकों आदि पर ध्यान दें। पता लगाएं कि संस्थान में थ्योरी पर ज्यादा जोर दिया जाता है या प्रैक्टिकल ज्ञान पर।
प्रमुख संस्थान
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया (www.jmi.ac.in)
- माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय (www.mcu.ac.in)
- टीजीसी एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया संस्थान (www.tgcdehradun.com)