फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NVS Class 6 Registration 2024: छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

Tue, 20 Jun 2023 05:55 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NVS Class 6: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2024-25 के लिए छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
JNVST 2024 Class VI - फोटो : JNVST
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NVS Class 6 Registration 2024: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2024-25 के लिए छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक माता-पिता, अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 (JNVST 2024) के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर 10 अगस्त, 2023 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन

 

नवोदय विद्यालय समिति के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 दो चरणों में आयोजित होने वाली है। पहला चरण 04 नवंबर, 2023 को सुबह 11.30 बजे और दूसरा चरण 20 जनवरी, 2024 को सुबह 11.30 बजे होगी।

प्रवेश के लिए क्या है पात्रता?

छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पांचवीं कक्षा पास होना जरूरी है। प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2012 से पहले और 31 जुलाई 2014 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं)। अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवार को प्रवेश के समय संबंधित सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति प्रस्तुत करनी होगी।

नवोदय विद्यालय के बारे में...

नवोदय विद्यालय योजना के अनुसार प्रत्येक जिले में एक जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की जानी है। वर्तमान में 649 विद्यालय 27 राज्यों और 08 केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत हैं। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा छठवीं में अधिकतम 80 छात्रों को चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।

इन राज्यों में पहले चरण की परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के पहले चरण में 04 नवंबर 2023 शनिवार को सुबह 11.30 बजे से जम्मू और कश्मीर (जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा और उधमपुर को छोड़कर), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और दिबांग घाटी और तवांग जिलों में, अरुणाचल प्रदेश के, चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर जिलों में, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला जिले में, पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग, और यूटी लद्दाख के लेह और कारगिल जिले परीक्षा होगी।

 

इन राज्यों में दूसरे चरण की परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण में शनिवार, 20 जनवरी, 2024 को सुबह 11.30 बजे से आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग को जिले को छोड़कर ), बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला जिले को छोड़कर), जम्मू और कश्मीर (केवल जम्मू- I, जम्मू- II, सांबा और उधमपुर) झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर), केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में परीक्षाएं आयोजित होंगी।

विज्ञापन

NVS Class 6 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

  • JNVST कक्षा 06 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें।

  • अब फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें