एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
चयनित छात्रों को स्कूल में रिपोर्ट करते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। इनमें कक्षा 8 की मार्कशीट या प्रमाण पत्र (सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से), जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (जिले से संबंधित), श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और छात्र का आधार कार्ड शामिल हैं। इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।