पहले हो चुकी है समर बाउंड क्षेत्रों की परीक्षा
नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा के समर बाउंड क्षेत्रों की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। उस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 नवंबर 2025 को जारी किए गए थे।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी
कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के बाद ध्यान से जांचना चाहिए। इसमें आमतौर पर निम्न विवरण शामिल होते हैं:
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर
- आवेदन या रजिस्ट्रेशन नंबर
- उम्मीदवार की फोटो
- माता या पिता का नाम
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- परीक्षा केंद्र का कोड
- परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश
कुछ मामलों में एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर के लिए भी निर्धारित स्थान दिया जा सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Class VI JNVST (Winter Bound) 2026 Admit Card” डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और साइन इन बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ ले जाएं।