फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNV Admit Card: कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी; नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से करें डाउनलोड

Wed, 19 Mar 2025 08:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNVST 6th Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत छात्रों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
 
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNVST Class 6 Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 के शीतकालीन सत्र के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2025) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन भी छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs/. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


छात्रों को जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करने होंगे।

JNVST Class 6 Exam 2025: 12 और 18 अप्रैल को होगी परीक्षा

जेएनवीएसटी कक्षा 6 की शीतकालीन परीक्षा 12 और 18 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो घंटे की होगी, जो सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और इसमें 80 प्रश्न होंगे, जिनके कुल 100 अंक होंगे।

इस परीक्षा के लिए केवल वे छात्र ही आवेदन करने के पात्र थे, जो उस जिले के हैं जहां JNV खोला गया है। ग्रामीण कोटे के माध्यम से प्रवेश के लिए, छात्र को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 2,4,5,6 की पढ़ाई और उत्तीर्ण होना चाहिए। छात्रों को प्रत्येक वर्ष एक पूर्ण शैक्षणिक सत्र में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

JNVST Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

छात्र जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 के लिए अपने परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in. पर जाएं।
  • यहां प्रवेश अनुभाग के तहत प्रवेश सूचना पर क्लिक करें।
  • 'कक्षा VI JNVST 2025 (विंटर बाउंड) के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें' लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • एक नयी विंडो खुलेगी।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि टाइप करें।
  • बार में लगे चिन्ह पर दबाएं।
  • आपका जेएनवीएसटी 2025 कक्षा 6 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें