फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNUSU Election 2025: एबीवीपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, विकास पटेल होंगे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

Wed, 29 Oct 2025 09:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNUSU Election 2025: एबीवीपी ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। विकास पटेल को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मतदान 4 नवंबर और परिणाम 6 नवंबर को आएंगे। 
 
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, JNU - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNUSU Election 2025: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव 2025 के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन ने विकास पटेल को अध्यक्ष, तान्या कुमारी को उपाध्यक्ष, राजेश्वर कांत दुबे को महासचिव और अनुज को संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


केंद्रीय पैनल के अलावा, ABVP ने विश्वविद्यालय के 16 स्कूलों और विशेष केंद्रों में 42 काउंसलर पदों और 3 आईसी पदों के लिए भी उम्मीदवार घोषित किए हैं। संगठन ने इस बार अपने पैनल में महिला प्रतिनिधित्व को विशेष महत्व देने की बात कही है।

  • अध्यक्ष - विकास पटेल
  • उपाध्यक्ष - तान्या कुमारी
  • महासचिव - राजेश्वर कांत दुबे
  • संयुक्त सचिव - अनुज दमारा

अभियान के प्रमुख मुद्दे

एबीवीपी ने अपने चुनाव अभियान में कैंपस इन्फ्रास्ट्रक्चर, छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा की किफायत, और छात्र संघ की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही है। संगठन ने वामपंथी छात्र संगठनों के नेतृत्व वाले JNUSU पर "शैक्षणिक और ढांचागत विकास की उपेक्षा" करने का आरोप लगाया है।

एबीवीपी के मुख्य चुनाव समन्वयक अरुण श्रीवास्तव ने कहा, “हमारा लक्ष्य जेएनयू को अकादमिक रूप से मजबूत बनाना, छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाना है। एबीवीपी रचनात्मक राजनीति और जिम्मेदार छात्र नेतृत्व की पक्षधर रही है और इस चुनाव में भी यही हमारा संकल्प है।”

विज्ञापन

चुनाव 4 नवंबर को, परिणाम 6 नवंबर को

जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2025 में एबीवीपी, वामपंथी छात्र संगठनों और अन्य समूहों के बीच सीधी टक्कर होगी। मतदान 4 नवंबर को दो सत्रों, सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा, जबकि परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

पिछले  चुनाव में वाम समर्थित छात्र संगठनों ने चार में से तीन केंद्रीय पद जीते थे, जबकि एबीवीपी ने लगभग दस साल बाद संयुक्त सचिव का पद अपने नाम किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें