JNUSU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की डॉ. बीआर आबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में फेस रिकग्निशन व्यवस्था लागू करने के विरोध में जेएनयू छात्र संघ का दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। एक दिन पहले फेस रिकग्निशन मशीन लगाने के विरोध में जमकर बवाल हुआ था। हालांकि शनिवार को माहौल एकदम शांत रहा।
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा, फेस रिकग्निशन मशीन लगाने के खिलाफ और लाइब्रेरी में सुविधाओं को अपग्रेड करने की मांग को लेकर धरना जारी रहेगा। प्रशासन से कोई बातचीत नहीं हुई। सोमवार को प्रशासन से बातचीत का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यूनिवर्सिटी स्ट्राइक पर भी विचार चल रहा है।