फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNUEE Results 2021: जेएनयू के स्नातक और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Sun, 28 Nov 2021 04:16 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNUEE Results 2021: विश्वविद्यालय द्वारा इससे पहले 11 अक्तूबर 2021 को परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की गई थी।  स्नातक और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर 2021 से लेकर 23 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
JNUEE Results 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्नातक और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा (जेएनयूईई) के परिणाम आज 28 नवंबर 2021 को जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए है। इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के द्वारा किया गया था। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह जेएनयूईई की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


जेएनयूईई के परिणामों को बीए, बीएससी, एडवांस डिप्लोमा (मास मीडिया) के पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर के अपना परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। 

विश्वविद्यालय द्वारा इससे पहले 11 अक्तूबर 2021 को जेएनयूईई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की गई थी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के द्वारा स्नातक और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर 2021 से लेकर 23 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय ने 26 नवंबर 2021 को स्नातकोत्तर और 18 नवंबर 2021 को पीएचडी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें-  UPTET: क्यों निरस्त हुई परीक्षा, कब आयोजित होगी यूपीटीईटी, क्या होंगे नियम? यहां जानिए सबकुछ

उम्मीदवार जेएनयूईई परीक्षा के परिणाम कैसे डाउनलोड करें?  

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों के का पालन कर के अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले जेएनयूईई की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं। 
2. उम्मीदवार होम पेज पर जाकर Admission के सेक्शन में जाएं।
3. उम्मीदवार अब अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा। 
5. उम्मीदवार परिणाम को चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

यह भी पढें- CBSE Exam 2022: बोर्ड ने जारी की अधिसूचना, छात्रों इस काम के लिए 2 दिसंबर से करना होगा आवेदन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें