फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Admission 2025: जेएनयू यूजी आवेदन पत्र में रह गई है गलती..? आज से करें सुधार; इस तारीख तक मिलेगा मौका

Wed, 16 Jul 2025 06:11 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU Admission 2025: अगर आपने जेएनयू यूजी प्रवेश के लिए आवेदन करते समय कोई गलती कर दी है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। विश्वविद्यालय ने आज, 16 जुलाई से आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU UG Correction window 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने स्रातक (UG) प्रवेश 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज, 16 जुलाई को खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 के माध्यम से आवेदन किया था, वे अपने JNU UG आवेदन पत्र 2025 में बदलाव करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। यह करेक्शन विंडो केवल 17 जुलाई 2025 तक ही खुली रहेगी।

इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

जेएनयू ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग और जन्मतिथि को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में संशोधन कर सकते हैं। यह सुविधा केवल एक बार के लिए उपलब्ध कराई गई है।

पहली मेरिट सूची 23 जुलाई को 

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची का प्रकाशन 23 जुलाई 2025 को (संभावित) किया जाएगा। इस सूची में चयनित उम्मीदवारों को 23 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक नामांकन-पूर्व पंजीकरण, फीस भुगतान, और सीट ब्लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर इन प्रक्रियाओं को पूरा करें, ताकि उनकी सीट सुनिश्चित हो सके।

चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Physical Verification) UG पाठ्यक्रमों के लिए 30 जुलाई, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025, तथा COP पाठ्यक्रमों के लिए 4 अगस्त 2025 को किया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों सहित विश्वविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को समय पर उपस्थित होकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन फॉर्म में सुधार

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "UG Admission 2025 Correction Window" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी Application Number और Password की मदद से लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद, आपके सामने आवेदन फॉर्म का एडिटेबल वर्जन खुलेगा।
  • अब आप केवल उन्हीं क्षेत्रों में बदलाव कर सकते हैं, जिनमें यूनिवर्सिटी ने अनुमति दी है (जैसे: पता, शैक्षणिक विवरण आदि)।
  • सभी जरूरी सुधार करने के बाद, फॉर्म को ध्यान से चेक करें और सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करें।
  • सुधार के बाद आवेदन फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें