फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: ऑनलाइन एग्जाम नहीं दे पाने वाले विद्यार्थियों के लिए बाद में परीक्षाएं कराएगा जेएनयू

Wed, 08 Jul 2020 11:48 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेएनयू वीसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जेएनयू के वीसी एम जगदीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि जो विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे उनके लिए विश्वविद्यालय परीक्षाओं का आयोजन कराएगा। यह फैसला एचआरडी मंत्रालय के उस घोषणा के बाद लिया गया है जिसमें कहा गया था कि कोरोना वायरस के मद्देनजर विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को रद्द नहीं किया जाएगा। ऐसे में अब जेएनयू उन विद्यार्थियों के लिए बाद में परीक्षाएं कराएगा जो ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि एचआरडी मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की थी कि विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को सितंबर आखिर तक आयोजित कराया जाएगा।  हालांकि, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी किए गए संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, सितंबर में अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने में असमर्थ छात्रों को एक और मौका मिलेगा और विश्वविद्यालय उनके लिए विशेष परीक्षाओं का आयोजन करेंगे। जेएनयू के वीसी का कहना है कि अगर कोई विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देने में असफल रहता है तो उसके लिए बाद में परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने यूजीसी के संशोधित दिशा-निर्देशों का स्वागत किया है। वीसी ने कहा कि जेएनयू में बहुत से स्कूल पहले से ही ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन कर चुके हैं। जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट का एक्सेस नहीं है और जो ऑनलाइन परीक्षा नहीं दे पाए, ऐसे विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय खुलने के बाद परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। यूजीसी ने भी विश्वविद्यालयों को ऐसे छात्रों के लिए विशेष परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें