क्या आपने कभी स्कूल या कॉलेज की सेमेस्टर परीक्षा घर बैठे दी है? जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने अपने छात्रों को ये मौका दिया है। जेएनयू प्रशासन ने कहा है कि विवि के जो छात्र सेमेस्टर परीक्षा देना चाहते हैं, विश्वविद्यालय उन्हें घर बैठे परीक्षा देने का मौका दे रहा है।
जेएनयू प्रशासन के अनुसार, छात्र से संबंधित विभाग के कोर्स इंचार्ज उसे ईमेल के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजेंगे। फिर छात्र को उस प्रश्नपत्र के आधार पर हाथ से उत्तर लिखकर अपने कोर्स इंचार्ज को ईमेल या व्हॉट्सएप के जरिए भेजना होगा। विश्वविद्यालय के अधिकतर स्कूल व सेंटर इसी तरह से सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करेंगे।