फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU PG Admission 2025: सीयूईटी परिणाम के बाद दाखिले की रेस शुरू, पहली मेरिट लिस्ट 27 जून को

Sun, 25 May 2025 01:21 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU PG Admission 2025: सीयूईटी का परिणाम जारी होने के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीजी, पीजी डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहली मेरिट सूची 27 जून को जारी होगी।
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, JNU - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU PG Admission: सीयूईटी पीजी 2025 का परिणाम जारी होने के बाद शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीजी, पीजी डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। पहली मेरिट सूची 27 जून को जारी होगी। दाखिले के लिए नामांकन पूर्व पंजीकरण और फीस का भुगतान 27 जून से लेकर 29 जून तक कर सकेंगे।
विज्ञापन


दूसरी मेरिट सूची पांच जुलाई को और चयनित उम्मीदवार नामांकन पूर्व पंजीकरण और फीस का भुगतान पांच जुलाई से लेकर सात जुलाई तक कर सकेंगे। तीसरी मेरिट सूची 14 जुलाई को जारी होगी। दस्तावेजों का सत्यापन 21 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक होगा। खाली सीटों के लिए अंतिम सूची आठ अगस्त को जारी होगी। दाखिला की प्रक्रिया 14 अगस्त को समाप्त हो जाएगी।

जेएनयू में 23 मई से एमए, एमएससी, एमसीए, एमटेक, एमपीएच, पीजीडी और एडवांस डिप्लोमा इन मास मीडिया पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। दाखिले के लिए 16 जून तक ऑनलाइन https://jnuee.jnu.ac.in/ लिंक पर पंजीकरण किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म में सुधार का मौका 17 और 18 जून को मिलेगा। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीए पाठ्यक्रम का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें