फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Admissions 2022: जेएनयू ने जारी की पहली सीट आवंटन लिस्ट, ऐसे करें चेक

Fri, 21 Oct 2022 01:38 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेएनयू ने शुक्रवार को पहली सीट आवंटन लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
jnu undergraduate programmes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने आज स्नातक कार्यक्रमों के लिए पहली सीट आवंटन की लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


CUET के आधार पर होगा प्रवेश

इस साल जेएनयू कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के माध्यम से अपने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश ले रहा है। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए 23 अक्टूबर से पहले अपनी सीटों को ब्लॉक करना होगा।

जेएनयू की पहली लिस्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं। 
  • बाएं पैनल पर सूची लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग-इन करने के लिए अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आवंटित सीटों को देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।

बता दें कि नोटिस के मुताबिक जेएनयू की दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर , जबकि तीसरी और सुपरन्यूमरी सीट लिस्ट 27 अक्तूबर को जारी की जाएगी। जेएनयू शहर के अंतिम केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। जामिया मिलिया इस्लामिया ने पिछले महीने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय ने 12 सितंबर को अपना प्रवेश पोर्टल लॉन्च किया था।

विज्ञापन


आपको बता दें कि छात्रों को मेरिट सूची में प्राप्त रैंक के आधार पर ही सीटें दी जाती हैं। सत्यापन राउंड के लिए उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज भी लाने होते हैं।

पीजी के लिए आवेदन की तिथि

जेएनयू में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन पत्र 2022 भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। यूजी कार्यक्रमों के लिए जेएनयू 2022 प्रवेश प्रक्रिया 28 सितंबर को शुरू हुई थी। जेएनयू यूजी प्रवेश 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें