JNU PHD Registration: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में विंटर समेस्टर के दूसरे फेज के पीएचडी दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। इसकी सूचना जेएनयू ने जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन दिसंबर तक कर सकते हैं। https://jnuee.jnu.ac.in/लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।
आवेदन संबंधी त्रुटियों को 4 और 5 दिसंबर को ठीक किया जा सकेगा। दाखिले के लिए 19 से लेकर 23 दिसंबर के बीच वाइवा होगा। पीएचडी में दाखिला के लिए पहली मेरिट सूची 2 जनवरी को जारी होगी जबकि पूर्व नामांकन पंजीकरण और सीट ब्लॉक के साथ फीस का भुगतान 2 से 4 जनवरी के बीच में किया जा सकेगा जबकि दाखिला सत्यापन 8 और 9 जनवरी को होगा।