इन तारीखों पर होगा वेरिफिकेशन
जिन अभ्यर्थियों ने विदेशी भाषाओं में एमए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया था और पहले दौर में चुने गए थे, उन्हें 1 सितंबर को एडमिशन/पंजीकरण के भौतिक सत्यापन के लिए जाना होगा। अन्य पाठ्यक्रमों के लिए यह प्रक्रिया 4, 5, 6, 8, 11, 12 और 13 सितंबर को की जाएगी। मेरिट आ जाने पर उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से लिस्ट को देख और डाउनलोड कर पाएंगे।