जेएनयू में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू छात्र संघ ने परिसर में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर मुख्य सुरक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। इस पत्र के अनुसार कुछ दिन पहले रात को केसी मार्केट से कुछ ही दूरी पर एक बार फिर दुर्घटना घटी है। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिसर में तेज गति से वाहन चलाने के कारण तीन साल पहले एक छात्र की जान चली गई थी। छात्रों और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय लागू करना अनिवार्य है।
इसमें उत्तरी गेट और साबरमती टी-पॉइंट के बीच कम से कम तीन स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। एक गंगा बस स्टैंड के पास, दूसरा केसी मार्केट से पहले बलान वाले हिस्से पर और तीसरा दक्षिणापुरम मोड़ के पास होना चाहिए। परिसर में वाहनों की गति विनियमन के लिए उपयुक्त साइनबोर्ड, आवासीय क्षेत्र के मानदंडों के अनुसार वाहनों की गति सीमा 30 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।