जेएनयू परिसर में वन्यजीव कल्याण और सुरक्षा गतिविधियां
सोसाइटी की अध्यक्षता एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट प्रोफेसर पीयूष प्रताप सिंह करेंगे जो जेएयनू एनिमल बर्थ कंट्रोल कमेटी के अध्यक्ष है। इस सोसाइटी में फैकल्टी, स्टाफ, छात्र प्रतिनिधि और बाहरी सलाहकार के तौर पर वन्यजीव कल्याण कार्यकर्ता गौरी मौलेखी को भी शामिल किया गया है।
प्रोफेसर पीयूष प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जेएनयू में विलुप्त होते वन्यजीवों का संरक्षण करना होगा। इसमें रेप्टाइल, पॉर्क्यूपाइन सहित कई दूसरे वन्यजीव शामिल है। नीलगाय, सियार, लोमड़ी की सुरक्षा के लिए परिसर में फेंसिंग लगाने का कार्य किया जाएगा। जिससे वह परिसर से बाहर न जाएं।
सोसाइटी परिसर में फीडिंग जोन बनाए जाएंगे। किसी भी वन्य जीव के घायल होने पर प्राथमिक उपचार के लिए टीम उपलब्ध रहेगी। ताकि तत्काल उनका उपचार हो सके। उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी निगरानी रखी जाएगी। एनिमल वेलफेयर के लिए जागरूकता और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी। इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा।