फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जेएनयू में नई सोसाइटी गठित, विलुप्त होती प्रजातियों पर होगा काम

Wed, 01 Oct 2025 10:49 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो

सार

Wildlife Conservation: जेएनयू में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए एक नई सोसाइटी का गठन किया गया है। यह सोसाइटी खासकर विलुप्त होती प्रजातियों के संरक्षण, उनके आवास के संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में वन्यजीवों की देखरेख के लिए एनिमल वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया गया है। जेएनयू प्रशासन का दावा है कि किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय में यह ऐसा पहला वैधानिक निकाय होगा। इस सोसाइटी का गठन जेएनयू कुलगुरु प्रोफेसर शांतिश्री डी. पंडित ने शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों के अनुपालन के अनुरूप किया है।

विज्ञापन


जेएनयू प्रशासन के अनुसार इस परिवर्तनकारी बदलाव के लिए जेएनयू कुलपति ने पहल की है। एनिमल वेलफेयर केवल पाठ्यक्रम में नहीं बल्कि कैपस निवासियों के दैनिक जीवन में भी एकीकृत हो। ताकि वह वन्य जीवों के बारे में जानकारी पा सकें। एनिमल वेलफेयर सोसाइटी को लेकर 26 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

जेएनयू परिसर में वन्यजीव कल्याण और सुरक्षा गतिविधियां

सोसाइटी की अध्यक्षता एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट प्रोफेसर पीयूष प्रताप सिंह करेंगे जो जेएयनू एनिमल बर्थ कंट्रोल कमेटी के अध्यक्ष है। इस सोसाइटी में फैकल्टी, स्टाफ, छात्र प्रतिनिधि और बाहरी सलाहकार के तौर पर वन्यजीव कल्याण कार्यकर्ता गौरी मौलेखी को भी शामिल किया      गया है।

प्रोफेसर पीयूष प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जेएनयू में विलुप्त होते वन्यजीवों का संरक्षण करना होगा। इसमें रेप्टाइल, पॉर्क्यूपाइन सहित कई दूसरे वन्यजीव शामिल है। नीलगाय, सियार, लोमड़ी की सुरक्षा के लिए परिसर में फेंसिंग लगाने का कार्य किया जाएगा। जिससे वह परिसर से बाहर न जाएं।

सोसाइटी परिसर में फीडिंग जोन बनाए जाएंगे। किसी भी वन्य जीव के घायल होने पर प्राथमिक उपचार के लिए टीम उपलब्ध रहेगी। ताकि तत्काल उनका उपचार हो सके। उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी निगरानी रखी जाएगी। एनिमल वेलफेयर के लिए जागरूकता और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी। इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें