फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Admission 2019: प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, यहां है डायरेक्ट लिंक

Fri, 28 Jun 2019 12:47 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में दाखिले के लिए हुई परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा की जा चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किये हैं। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। जो अभ्यर्थी एमए, एमएससी और एमसीए कोर्सेज के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आगे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी आप आसानी से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


JNU Admission 2019 : ऐसे डाउनलोड करें अपना परिणाम

  • एनटीए जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Results of MA / MSc / MCA for the academic year 2019-20' की लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉग-इन करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट भविष्य की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।

जेएनयू में प्रवेश के लिए दो भागों में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। एक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JNUEE) और दूसरी कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर बायोटेक्नोलॉजी (CEEB)। ये परीक्षाएं 27 मई 2019 से लेकर 30 मई 2019 तक आयोजित की गईं थीं। एमफिल और पीएचडी व पीजी कोर्सेस मिलाकर कुल 3,383 सीटों के लिए 1,16,558 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

विज्ञापन


एनटीए जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

कैंडिडेट लॉग-इन पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें