जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में दाखिले के लिए हुई परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा की जा चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किये हैं। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। जो अभ्यर्थी एमए, एमएससी और एमसीए कोर्सेज के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आगे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी आप आसानी से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएनयू में प्रवेश के लिए दो भागों में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। एक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JNUEE) और दूसरी कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर बायोटेक्नोलॉजी (CEEB)। ये परीक्षाएं 27 मई 2019 से लेकर 30 मई 2019 तक आयोजित की गईं थीं। एमफिल और पीएचडी व पीजी कोर्सेस मिलाकर कुल 3,383 सीटों के लिए 1,16,558 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।