फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JMI RCA UPSC Coaching: जामिया में फ्री यूपीएससी कोचिंग के लिए आवेदन का मौका, 28 मई तक कर सकेंगे अप्लाई

Mon, 19 May 2025 03:35 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Free Coaching: यूपीएससी सीएसई 2026 की तैयारी कर रहे एससी, एसटी, अल्पसंख्यक व महिला उम्मीदवारों के लिए जामिया RCA फ्री कोचिंग की आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 तक खुली हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 15 जून को होगी।
विज्ञापन
JMI RCA Free UPSC Coaching - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JMI RCA UPSC Free Coaching: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2026) की तैयारी कर रहे अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) ने फ्री यूपीएससी कोचिंग 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मई 2025 तक admission.jmi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस प्रवेश परीक्षा के जरिए चयनित छात्रों को मुफ्त कोचिंग, लाइब्रेरी सुविधा, होस्टल और मेंटरशिप प्रदान की जाएगी। इस साल RCA में कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं।

RCA UPSC 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
आवेदन शुरू 25 अप्रैल 2025
अंतिम तिथि 28 मई 2025
आवेदन सुधार विंडो 29–30 मई 2025
परीक्षा तिथि 15 जून 2025
रिजल्ट (टेंटेटिव) 14 जुलाई 2025
इंटरव्यू 21 जुलाई–2 अगस्त 2025
फाइनल रिजल्ट 8 अगस्त 2025
प्रवेश की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2025
वेटिंग लिस्ट रजिस्ट्रेशन 21 अगस्त 2025
वेटिंग लिस्ट एडमिशन 25 अगस्त 2025
क्लासेस शुरू (ओरिएंटेशन) 1 सितंबर 2025

कौन कर सकता है आवेदन?

जो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पूरा कर चुके हैं और यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए पात्र हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1,200 रुपये निर्धारित किया गया है।

परीक्षा केंद्र

प्रवेश परीक्षा देशभर के 12 शहरों में आयोजित की जाएगी: दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, कोलकाता, बेंगलुरु और कालीकट।
विज्ञापन

RCA परीक्षा पैटर्न 2025

  • पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव): 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का।
  • पेपर 2 (निबंध लेखन): कुल 60 अंक।
  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक कटेंगे।
  • इंटरव्यू: 60 अंकों का होगा, जो ऑफलाइन मोड में लिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Residential Coaching Academy UPSC Coaching 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
  • अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर लें और एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें